Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

केजरीवाल को सशर्त मिली जमानत

केजरीवाल को सशर्त मिली जमानत



नेशनल डेस्कः दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। वे आज जेल से बाहर आ सकते हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें एक अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया था। उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमानत के खिलाफ अपील के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते समय दो शर्तों का पालन करने को कहा है। पहली वे जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे और दूसरी जरूरत पड़ने पर अदालत में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे। लीगल एक्सपर्ट के मुताबिक, ट्रायल कोर्ट की फिलहाल छुट्टी चल रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बेल बॉन्ड भरा जाएगा। आज ईडी ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती देगी। ‘आप’ नेताओं ने केजरीवाल की जमानत को सत्य की जीत और भाजपा के चेहरे पर करारा तमाचा बताया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad