Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस ने की थी शिकायत, ECI ने दिया ईवीएम जांच के आदेश

कांग्रेस ने की थी शिकायत, ECI ने दिया ईवीएम जांच के आदेश


नेशनल डेस्क 

चुनाव आयोग ने तमाम शिकायतों का सज्ञान लेते हुये 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा तमिलनाडु की दो दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3, कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें वोटिंग मशीन की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। आयोग अब इन 8 सीटों के 92 पोलिंग स्टेशनों पर इस्तेमाल हुई वोटिंग मशीन की जांच करेगा। इसके साथ ही आयोग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की वोटिंग मशीन की भी जांच के आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की जांच करेगा।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad