Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरदार सेना का हुआ सांगठनिक विस्तार

सरदार सेना का हुआ सांगठनिक विस्तार



बस्ती, 15 जून।
सरदार सेना का सांगठनिक विस्तार करते हुये कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आरएस पटेल की मौजूदगी में बड़ेवन स्थित एक होटल में हुई बैठक में चौधरी बृजेश पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि एकजुटता व समर्पण सबसे बड़ी सांगठनिक ताकत है। सभी लोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।


उन्होने नये पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये अपेक्षा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन सही दिशा में पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा संगठन जिन उद्देश्यों को लेकर स्थापित हुआ उसी दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। संविधान की रक्षा करते हुये सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों को लेकर आगे बढ़ना होगा। जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में संगठन पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई देगा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा ने कहा सरदार पटेल के विचारों को ही आत्मसात कर भारत महान और दुनियां का सिरमौर बनेगा।



समाज और देश को भटकाने की जरूरत नही है। पूरी दुनियां जानती है कि सरदार पटेल ने किस तरह तमाम रियासतों को एकजुट करके एक उदाहरण पेश किया था। आगे भी देश उन्ही के विचारों पर आगे बढ़ेगा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुधीर, सर्वेश चौधरी, राजबहादुर वर्मा, शिवशंकर चौधरी, अशोक चौधरी, अभिषेक चौधरी, अशोक वर्मा, संतोष चौधरी, बसंत चौधरी, अभय पटेल, सत्येन्द्र चौधरी, मुकेश साहू, अमित चौधरी, अखिलेश कुमार, राजकुमार वर्मा, रामवृक्ष गौतम, अमरजीत चौधरी, प्रकाश पटेल, आशीष वर्मा, दीपक चौधरी, प्रदीप वर्मा, गौरव वर्मा, बृजेश चौधरी, मनोज चौधरी, अभिनव चौधरी, पंकज चौधरी, अजय कुमार चौधरी, शहजाद अंसारी, वैभव गुप्ता, ज्ञानेन्द्र चौधरी, राहुल चौधरी, रामकुमार पटेल, बृजेश चौधरी महेन्द्र यादव, विवेक चौधरी, राजा भइया आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad