Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही की पत्नी भूमि ने किया सुसाइड

रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही की पत्नी भूमि ने किया सुसाइड




अयोध्या, उ.प्र.। जिले में भूमि अवस्थी उम्र करीब 22 साल ने अपनी जीवनलीला खत्म कर लिया। भूमि एक सिपाही की पत्नी है जो रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात है।  इस घटना की सूचना मकान मालिक ने अयोध्या कोतवाली को दी। कांस्टेबल प्रशांत अवस्थी का परिवार कोतवाली अयोध्या अंतर्गत नया घाट पुलिस चौकी पर रहता था। 


मकान मालिक रामशरण दुबे की ओर से दी गई सूचना पर तत्काल चौकी नया घाट से उप निरीक्षक अशोक कुमार व चीता मोबाइल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतका के पिता के हवाले से बताया कि पति-पत्नी में पहले भी विवाद होते रहे हैं। यह बात भूमि ने पिता को कई बार बताया है। कहा गया कि इनमें तीन दिन से विवाद चल रहा था जिसके कारण मेरी पुत्री ने आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार भूमि अवस्थी व परिजनों की ओर से औरेया के महिला थाने में प्रशांत अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आपसी सुलह करके 15 दिन पहले प्रशांत अवस्थी भूमि को अयोध्या लेकर आए थे। पुलिस का कहना है कि पति ड्यूटी पर था और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। िपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad