Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर में घर से बाहर टहलने निकली संग दुष्कर्म

गोरखपुर में घर से बाहर टहलने निकली संग दुष्कर्म



गोरखपुर, उ.प्र.। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा केवल वोट बटोरने के लिये है, वरना तीसरी बार सत्ता में आने के बाद परिवर्तन साफ दिखाई देता। लेकिन ऐसा नही हुआ बल्कि महिलाओं संग दुराचार के मामले पहले से ज्यादा बढ़ गये। ताजा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद का है जहां घर के बाहर टहलने निकली एक नाबालिग किशोरी से रेप हुआ है। 


वह रात में अपने घर के बाहर टहलने निकली थी। इस बीच गांव का ही एक मनबढ़ उसे अकेला देख डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना चिलुआताल इलाके के एक गांव में बीते सोमवार रात की है। वहां से किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन बेटी संग थाने पहुंचकर ​लिखित शिकायत किए।


फिलहाल, पुलिस इस मामले में रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दिये तहरीर में बताया गया है है, 15 साल की किशोरी सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर टहलने निकली थी। घर से निकलते ही गांव का ही एक युवक उसके पीछे लग गया। युवक ने कस्तूरबा स्कूल के पास किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad