Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डा वी.के. वर्मा ने किया पौधरोपण- Dr. V.K. Verma planted saplings

डा वी.के. वर्मा ने किया पौधरोपण




बस्ती, 06 जून। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, समाजसेवी एवं अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबन्धक डा वी.के. वर्मा ने बुधवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बस्ती के हर्वल पार्क एवं डॉ. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज, गौतम बुद्ध प्राथमिक एवं कन्या जूनियर हाई स्कूल, पटेल एसएमएच हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा आदि के परिसरों, खाली स्थानों पर आम, नीम, बरगद, पीपल आदि का पौध रोपा. कहा कि निरोगी जीवन के लिये पौधों का विशेष महत्व है। जो पौध लगाये गये है उनके सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया गया है। पौधरोपण में मुख्य रूप से प्रमुख अधीक्षक बी.के. सोनकर, रामेश्वर मिश्रा, डा. आलोक वर्मा, मुनिदेव, रामजीत चौधरी, प्रवीन त्रिपाठी, जगनरायन वर्मा, सत्यनरायन, धीरेन्द्र चौधरी, विनय मौर्या, सोहन लाल, इन्द्रावती आदि ने योगदान दिया। मीडिया दस्तक न्यूज की निष्पक्षता और बेबाकी पसंद है या फिर स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो आप हमें आर्थिक मदद कर सकते हैं।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad