Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत

सूरत में लग्जरी बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत




गुजरात डेस्कः (बीके पाण्डेय) सूरत से सापुतारा जा रही एक लग्जरी बस गुजरात के सापुतारा घाट पर गहरी खाई में गिर गई। घटना रविवार शाम की है। बस में सवा 70 यात्रियों में दो बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सापुतारा के पहाड़ी शहर से लगभग 2 किमी दूर एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। बताया गया कि हाईवे पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हो गया। सूचना मिलने पर सापुतारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम ने घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने कहा, “लक्जरी बस सूरत से पर्यटकों को ले जा रही थी जो घूमने के लिए सतपुड़ा आए थे और वापस लौट रहे थे।“ सापुतारा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। सप्ताहांत में सतपुड़ा घाट पर दूसरे राज्यों से भी पर्यटक पहुंचते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad