Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नानवेज नही मिलने से दूल्हा नाराज, जमकर हुई मारपीट

नानवेज नही मिलने से दूल्हा नाराज, जमकर हुई मारपीट


देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। बिहार राज्य से आए बारातियों को भोजन में मछली नहीं मिला तो दुल्हा काफी नाराज़ हो गया और उसने दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। इससे दुखी होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


इस प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ संजय कुमार रेड्डी ने रविवार को बताया कि बघौचघाट थाना अंतर्गत आनंदनगर गांव के दिनेश शर्मा की पुत्री सुषमा की शादी बिहार राज्य के गोपालगंज जिला के भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा से तय थी। बृहस्पतिवार की शाम को बरात आई। द्वारपूजा और जयमाल कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके बाद दूल्हे के कुछ मित्र रात दस बजे भोजन करने गए तो शाकाहारी खाना देख भड़क गए। दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे से कहा कि हम लोगों ने तिलक में मछली खिलाई थे, यहां पूड़ी-सब्ज़ी बनी है। यह हम लोगों की बेइज्जती है। 


पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक पूरा परिवार साल भर से बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। सबकुछ अच्छा अच्छा चल रहा था। लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य से ज्यादा खर्च किया। लेकिन शादी में शाकाहारी भोजन नहीं बनवाना उनके जीवन में इतना बड़ा दुख लेकर आएगा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। डाक्टर रेड्डी ने कहा कि दूल्हे के शराबी दोस्तों ने मछली खाने की ऐसी जिद पकड़ी कि बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें दूल्हा तक घायल हो गया और अंत में शादी ही टूट गई। उन्होंने कहा कि लड़की पक्ष से आशिक शर्मा, दिनेश शर्मा, मीरा देवी, प्रेम शर्मा, दिनेश शर्मा व प्रदीप शर्मा आदि को गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूल्हा अभिषेक समेत वर पक्ष से दो लोगों को चोट लगी है। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad