Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन



बस्ती 14 जुलाई।
रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के संयोजन एवं भारत विकास परिषद के सानिध्य में आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला चिकित्सालय बस्ती के प्रमुख अधीक्षक डॉ विकास सोनकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व के समस्त मानव कल्याण के कार्यक्रमों में रक्तदान सर्वोपरि है।


क्योंकि रक्तदान का कोई और विकल्प नहीं। यह मानव के द्वारा दिया गया सर्वोत्तम उपहार है। अध्यक्ष अभितेश श्रीवास्तव, सचिव विवेक वर्मा ने बताया कि रोटरी प्रत्येक वर्ष में चार बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती है जिससे हम पूरे वर्ष लोगों की सहायता कर पाते हैं। शिविर में जहाँ सबसे कम उम्र के रक्तदानी रक्षित अग्रवाल और महिला रक्तदानी के रूप में संगीता यादव रहीं। शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक पाण्डेय, आशीष, विवेक वर्मा, संतोष सिंह, अमरदीप सिंह, अरुण भनीरामका, पुनीत पाण्डेय, राम प्रताप निषाद, मनोज कुमार, अतुल कुमार शामिल रहे।



कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय बस्ती से डॉ राम जी सोनी नोडल, डा0 दीपक श्रीवास्तव, डा0 अनिल कुमार, डा0 विजय वर्मा, शिवेंद्र, डा0 के के सिंह, डा0 अश्वनी कुमार सिंह, प्रमोद गाडिया, सत्येंद्र पाल सिंह, राजन गुप्ता, मनोज अग्रवाल, डॉ निधि गुप्ता, ई देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ एस के त्रिपाठी, कृष्ण कुमार प्रजापति, अविनाश, मनमोहन काजू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रो0 मयंक श्रीवास्तव ने सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि रोटरी के द्वारा अगला रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू सिंह, कीर्ति, आनंद कामिनी सिंह, अनुराधा सिंह, भानु, इमरान, राकेश, अन्नू, संजय, पूजा का भरपूर सहयोग रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad