फेईथ केलवरी चर्च में मसीही समाज का विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
गुजरात डेस्क (बीके पाण्डेय) भरुच शहर में मढुली सर्कल के पास स्थित फेईथ केलवरी चर्च में रविवार को मसीही समाज के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर से आये रेव डाँ. विजयपाल सिंह ने की। कलीसिया को संबोधित करते हुए डाँ.विजयपाल सिंह ने उत्पत्ति से लेकर मानव व सृष्टि के निर्माण तक की सारी बातों को बड़ी ही गहराई से बताकर लोगो के मन में चल रहे भ्रम को दूर करने का काम किया।
उन्होने कहा कि कलीसिया का रोपण,निर्माण और विस्तार तभी संभव है जब हम आत्मा की सार्मथ में परमेश्वर की आज्ञा का पालन करते हैं। परमेश्वर स्वंय ही अपनी कलीसिया का स्रोत और सार्मथ है। कलीसिया के ही माध्यम से परमेश्वर की महिमा संभव है। इस अवसर पर वालिया से आये बिशप संदीप रजवाड़ी ने अपनी टीम के साथ एक से बढक़र एक मसीही गीत पेश कर उपस्थित लोगो को भक्तिमय कर दिया था। गीतों की ताल पर लोग झूमते हुए नजर आये। कार्यक्रम के अवसर पर डाँ.टी.एम. ओंकार ने कहा कि परमेश्वर जो कुछ भी आपके सामने प्रकट करता है।
उसे स्वीकार करने के लिए और उस पर परिवर्तन करने और कार्य को करने के साहस के लिए पवित्र आत्मा पर भरोसा रखे। परमेश्वर से प्रार्थना करे कि वह आपको उसकी महिमा के लिए गृह कलीसिया को स्थापित करने में आपकी आज्ञाकारिता के लिए अपनी और योजनाएं दिखाए। उन्होने बाईबल के वचन के आधार पर बोलते हुए कहा कि बाईबल में लिखा है कि क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं वहां मैं उन के बीच में होता हूं। यह परमेश्वर का परिवार है जो उसके चुने हुए लोगों से बनता है। इस अवसर पर संजय भाई, पास्टर दीपक गामित,एलिजाबेथ, आशा ओंकार, बेंजामिन भाई,मोहसिन पटेल, अयमन पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।













Post a Comment
0 Comments