Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में कैदी की इलाज के दौरान मौत

देवरिया में कैदी की इलाज के दौरान मौत


11 जुलाई, देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की सुबह करीब चार बजे मौत हो हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए देवरिया जेल अधीक्षक पी एस शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि ग्राम भगुवा, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया के रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता उम्र करीब 27 साल पुत्र हरी लाल गुप्ता को 07 जुलाई 2024 को देवरिया जेल में गौरी बाजार पुलिस द्वारा भेजा गया था। 


उसी वक्त उसकी हालत गड़बड़ थी तथा उसको अंदरूनी चोटे थी। इस आधार पर उसे 10 जुलाई को देवरिया के देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां पर गुरुवार को 11ः00 बजे भोर में उसकी मृत्यु हो गई। श्री शुक्ल ने बताया कि कैदी की मौत हो जाने की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई है। एक हफ्ते पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर जेल भेजा था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad