Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवकों ने मारपीट कर छात्रा के कपड़े उतरवाये, वीडियो भी बनाया

युवकों ने मारपीट कर छात्रा के कपड़े उतरवाये, वीडियो भी बनाया


लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी में छात्रा से नशे में धुत लड़कों द्वारा छात्रा के कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। छात्रा लखनऊ में रहने वाले अपने दोस्त के रूम पर रुकी थी। इस दौरान युवक के दोस्तों ने शराब पार्टी की। इसके बाद छात्रा को कमरे में बंद करके उसके साथ मारपीट की। 


उसके कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। छात्र ने गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है। 6 जुलाई को छात्रा संतकबीर नगर से लखनऊ आई थी। गुडंबा स्थित सुलभ आवास में रहने वाले दोस्त वीरेंद्र मिश्रा के साथ रुकी थी। वह 7 जुलाई को अपना एग्जाम देने निकल गई। वापस लौटी तो वीरेंद्र मिश्रा आपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। पार्टी में उसके दोस्त सत्येंद्र, धन्नी और अमन मौजूद थे। उसे देखकर छात्रा दूसरे रूम में चली गई। कुछ देर बाद वीरेंद्र उसके कमरे में आया। उसको घसीटकर अपने कमरे में ले गया। छात्रा ने विरोध किया तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब 4 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। आरोप है वीरेंद्र और उसके दोस्तों ने नशे में धुत होकर उसके सारे कपड़े उतरवाए। उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया- छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad