Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नहर में कूद गई महिला, ढूढ़ने में जुटे गोताखोर

नहर में कूद गई महिला, ढूढ़ने में जुटे गोताखोर


सिद्धार्थ नगर, 26 जुलाई। भवानीगंज थाना क्षेत्र में नगर पंचायत बढनी चाफा विकास नगर व बडहरा के मध्य स्थित नहर में बुधवार को एक युवती ने छलांग लगा दिया। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में लगी है। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं लगा। युवती बलरामपुर जनपद की निवासी है। बलरामपुर जनपद के थाना गैंडास बुजुर्ग इनईडीह निवासी हदिशुनिशा (18) पुत्र शरीफ अहमद सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढनी चाफा विकास नगर व बडहरा के मध्य स्थित नहर के पुल पर बैठी थी। 


स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक से ही चप्पल निकाल कर लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। जिसे देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। फोन द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। तेज बहाव में लड़की को बचाने के लिए चार पांच लोग नहर में कूद पड़े, स्थानीय गोताखोर को भी बुलवाया गया। लेकिन शाम तक पता नहीं चला। पिता शरीफ अहमद ने बताया कि लड़की को झटके आते रहते थे, उसी का इलाज चल रहा था। यहां कैसे पहुंची कुछ पता नहीं है। घटनास्थल से लड़की के घर की दूरी लगभग एक किलोमीटर की होगी। थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली थी, तहरीर अभी नहीं मिली है। मौके पर गया था गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन कराई गई, लेकिन अभी तक युवती नहीं मिली।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad