Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला पत्रकार का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला पत्रकार का शव



नेशनल डेस्क :
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रेल की पटरी पर एक महिला पत्रकार का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि महिला के पति को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने करीब चार महीने पहले ही शादी की थी। 


मधुस्मिता परिदा एक वेब चैनल में पत्रकार के तौर पर कार्यरत थीं। वह बुधवार रात भुवनेश्वर के बापूजी नगर इलाके में रेल पटरियों पर मृत मिली थीं। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वायुसेना में कार्यरत आरोपी और उसकी पत्नी के बीच संबंध उस समय खराब हो गए जब परिदा को पता चला कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति श्रीधर जेना ने उसे तलाक देने की धमकी दी थी। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को श्रीधर को पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad