Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने बस्ती में की मण्डलीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने बस्ती में की मण्डलीय समीक्षा बैठक




बस्ती 05 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में बैठक किया। इस अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर के विभागीय अधिकारी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहें। उन्होने स्कूल चलों अभियान की समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का नामांकन ससमय कराना सुनिश्चित करें। 


यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में शिक्षको की उपस्थिति ससमय भी सुनिश्चित की जाय। इसके लिए अधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी करें। उन्होने निर्देश दिया कि बच्चों के यूनिफार्म, कापी-किताब समय से उपलब्ध करा दिया जाय। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होने समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाय, अगर डाक्टरों की कमी है तो स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से योग्य चिकित्सको की तैनाती की जाय। उन्होने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने का भी निर्देश दिया।


बाढ से बचाव की समीक्षा करते हुए उन्होने समस्त जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील, अति संवेदनशील तटबंधों की निगरानी रखी जाय। उन्होने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व ही समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाये। उन्होने वृक्षारोपण महाअभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण किया जाय। निर्देश दिया कि पौधों का वितरण जिम्मेदार व्यक्तियों को किया जाय, जो पौधरोपण करने के साथ-साथ इनका देख-भाल कर सकें। उन्होने जनसहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु पौधों को गोद लेने को कहा। 


पौधरोपण करते समय अपने नाम का पट्टिका लगायी जाय और यह प्रण लिया जाय हम इसकी देखभाल करेंगे। मुख्यमंत्री ने राजस्व वादों का निस्तारण, मुकदमा, पैमाइश की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 1 से 3 वर्ष, 3 से 5 वर्ष व 5 वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमों का निस्तारण समयबद्धता के साथ मेरिट के आधार पर किया जाये। उन्होने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निर्देश दिया कि अभी से ही कार्ययोजना बना ली जाय। उन्होने कहा कि मोहर्रम में अशत्र-शस्त्र पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेंगा। मोहर्रम के दौरान जूलुस पर कड़ी निगाह रखे तथा लिखित रूप में अनुमति ले लिया जाय। उन्होने कहा कि नयी परम्परा ना शुरू हो इसका ध्यान रखा जाय। 


उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय, पीड़ित के तरफ से एफआईआर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। भीड़ वाले स्थानों पर वर्दी में तथा बिना वर्दी में पुलिस की तैनाती की जाय। उन्होने पेट्रोलिंग करने का भी निर्देश दिया है। कृषि विज्ञान केन्द्र की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाय। उन्होने निवेशमित्र, एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान की समीक्षा किया। जलजीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण किया जाय। पाईप डालने हेतु सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे को कार्य समाप्त हो जाने के बाद तत्काल मिट्टी भरायी करा दिया जाय। 


उन्होने कहा कि सड़को से अतिक्रमण हटाया जाय तथा अवैध टैक्सी स्टैण्ड वसूली ना होने पाये। उन्होने मण्डलायुक्त, तीनों जनपद के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनतादर्शन में फरियादियों की समस्या को सुने, अगर कोई अधिकारी किसी काम से बाहर रहता है, तो उसके स्थान पर दुसरे अधिकारी को नामित किया जाय। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को सुना तथा इसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होने आयुक्त परिसर में पौधरोपण भी किया। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्य, उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग, जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, सांसद सिद्धार्थनगर जगदम्बिका पाल व सांसद संतकबीरनगर, विधायक हर्रैया अजय सिंह, महादेवा के दूधराम, सदर के महेन्द्र नाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी तथा मण्डलीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad