Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा पुलिस ने रेपिस्ट का मोरी गोली, डेढ़ साल की बच्ची से रेप का आरोप

नोयडा पुलिस ने रेपिस्ट का मोरी गोली, डेढ़ साल की बच्ची से रेप का आरोप


यूपी डेस्कः नोएडा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पीड़ित परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया था। बच्ची की उम्र महज डेढ़ साल है। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपी की तलाश की जा रही थी। 


पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-42 के जंगल में छिपा है। कांबिंग के दौरान आरोपी उदयवीर को पुलिस ने घेर लिया। आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उदयवीर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 20 साल है। पुलिस इसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad