Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी


बस्ती, 09 जुलाई। वाल्टरगंज थानान्तर्गत गणेशपुर चौकी क्षेत्र के संगहा पुल के रवई रेहरा नदी में नहा रहा युवक गहरे पानी में जाकर लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गणेशपुर के अटल नगर वार्ड पश्चिम टोला निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण शर्मा पुत्र राम शंकर शर्मा सोमवार की दोपहर में रवई रेहरा नदी में नहाने के लिए कूद पड़ा। गहराई का अंदाजा न होने से वह गहरे पानी में चला गया। 


आसपास के लोगों ने देखा कि काफी देर से वह नदी से नहीं निकला तो इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना पाकर लक्ष्मण के परिजन पहुंचे और रोने लगे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह बहन के घर थानहरपुर थाना कप्तानगंज जा रहा था। उसे तैरना भी नहीं आता है। कुछ लड़कों को नहाता देख वह भी नहाने के लिए कूद पड़ा। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चौकी प्रभारी गणेशपुर विवेकानंद तिवारी मैं फोर्स मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चौधरी ने बताया कि गोताखोर की मदद से डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad