Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज में अपना दल (एस) नेता का मर्डर

प्रयागराज में अपना दल (एस) नेता का मर्डर




यूपी डेस्कः यूपी में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। दिनदहाड़े हत्या, अपहरण और रेप की वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला प्रयागराज का है। यहां गंगापार इलाके में रविवार सुबह अपना दल (एस) के नेता इंद्रजीत उर्फ मोनू पटेल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घर से जैसे ही वह बाहर निकले, हमलावर ने उनके सिर में गोली मारी। वह इतना बेखौफ था कि पिस्टल लेकर टहलता रहा। 


थोड़ी देर में पुलिस पहुंची, तब भी आरोपी डरा नहीं। पुलिस वालों को पिस्टल दिखाने लगा। कहने लगा कि मुझे गिरफ्तार करोगे, तो दूसरी गोली अपने सिर में मार लूंगा। यह 30 मिनट तक चलता रहा। पुलिस की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। फिलहाल टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इंद्रजीत एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वकालत की प्रैक्टिस भी कर रहा था। हत्यारोपी उसका पड़ोसी है। उसका नाम सर्वेश (28) है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सर्वेश ने बताया कि उसके परिवार के बुजुर्गों ने इंद्रजीत के घरवालों को दान में जमीनें दी थीं। अब हम लोग उसमें कुछ जमीन वापस मांग रहे थे, लेकिन इंद्रजीत नहीं दे रहा था। इसलिये उसकी हत्या कर दी। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फाफामऊ में एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड है। उसके पास से 2 तमंचे बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad