Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उन्नाव में घर में घुसकर युवक ने की फायरिंग, महिला की मौत, खुद को भी गोली से उड़ाया

उन्नाव में घर में घुसकर युवक ने की फायरिंग, महिला की मौत, खुद को भी गोली से उड़ाया





यूपी डेस्कः उन्नाव में सोमवार की सुबह 4 बजे एक प्रेमी ने पड़ोसी प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मां को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और पति व बेटी घायल हो गए। घटना के बाद गांव के बाहर युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर एसपी समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है।



फिलहाल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवक का महिला की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी मामले में रेप के आरोप में युवक जेल भी गया था। इसी से वह आहत था। थाना क्षेत्र के गोंडियन खेड़ा के रहने वाले पुत्तीलाल कश्यप (53) पुत्र रामासरे अपनी पत्नी फूलकुमारी, बेटियों के साथ घर के अंदर सो रहे थे।



सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे पड़ोस के ही रहने वाला रिकपाल का 22 वर्षीय बेटा अनुराग पीछे के रास्ते से उसके घर में घुस गया। उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में फूल कुमारी को गोली लग गई ओर पुत्तीलाल समेत दो बेटियां घायल हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग दौड़े तो सभी घर में घायल अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ देर बाद ही गांव के बाहर अनुराग पाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad