Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में किशोरी संग दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बस्ती में किशोरी संग दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस




बस्ती, 11 जुलाई। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सत्रह वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी व्यक्ति ने 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नगर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार बताया जा रहा है। पिता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर गांव के ही बंशराज (32) ने उसे अपने घर पर बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के सिलसिले में पूछे जाने पर सीओ कलवारी पीके राय ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और आरोपित को पकड़ने के लिए इंसपेक्टर नगर को निर्देश दे दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad