Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छात्र नेता बृजेश चौधरी के निधन पर शोक

छात्र नेता बृजेश चौधरी के निधन पर शोक



बस्ती, 03 जुलाई।
ए.पी.एन. पी.जी. कालेज के पूर्व छात्र नेता एवं सरदार पटेल स्मारक संस्थान के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी के पुत्र बृजेश चौधरी की 52 वर्ष की आयु में लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। बक्सई घाट स्थित कुंआनों तट पर बृजेश का अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 


डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बृजेश चौधरी होनहार युवक थे, उनका निधन बड़ी क्षति है। बृजेश चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कुर्मी महासभा के मंडल अध्यक्ष डॉ हनुमान प्रसाद चौधरी आर.के. सिंह पटेल, बद्री प्रसाद चौधरी, अरविन्द चौधरी, ई.के.सी. चौधरी, ई. रघुनाथ पटेल, डा. आलोक रंजन, अशोक वर्मा, विद्यासागर चौधरी, डा. श्याम नरायन, अशोक चौधरी, कल्याण, उदयभान चौधरी, मार्तण्ड वर्मा, प्रमोद कुमार चौधरी, संदीप चौधरी, अजय चौधरी, घनश्याम चौधरी, तेज कुमार चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मायाराम चौधरी, स्वामीनाथ चौधरी, आदि शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad