Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परिषदीय शिक्षकों के साथ दोहरा रवैया अनुचित-अभय सिंह यादव

परिषदीय शिक्षकों के साथ दोहरा रवैया अनुचित-अभय सिंह यादव




बस्ती, 03 जुलाई। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष एवं संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियो और शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने खण्ड विकास अधिकारी बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। 


मांग किया कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं से पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन और डिजिटल फेस छायांकन उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश वापस लिया जाय। मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, प्रमुख सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा आदि को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं से पंजिकाओं का डिजिटल उपस्थिति कराये जाने का निर्देश जारी किया गया है जबकि अन्य विभागों में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू किया गया है या लागू किया जाना है। 


ऐेसे में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षकों से दोहरा मापदण्ड अपनाकर पंजिकाओं का डिजिटलीकरण किया जाना न्यायसंगत नहीं है। दोहरे मापदण्ड से शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों में आक्रोश है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। बुधवार को जारी बरसात के बीच ज्ञापन देने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष एवं संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार माना गया है कि किसी भी व्यक्ति का डिजिटल ऑनलाइन फोटो प्रयोग किया जाना डिजिटल फेस छायांकन उस व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन है। 


इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। संघ के मंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि विद्यालयों में स्थानीय समस्याओं का समाधान करने हेतु खंड विकास अधिकारी बनकटी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों पर टाइलीकरण कराए जाने, विद्यालयों के नियमित साफ सफाई कराए जाने, विद्यालयों पर खराब हैंडपंप को रिवोर कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दुर्गेश राव, संगठन के संरक्षक रामचन्द्र शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मारूफ खान, राघवेन्द्र उपाध्याय, आदित्यनाथ तिवारी, दान बहादुर यादव, राज कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष राम रेखा चौधरी, हेमंत कुमार, दिग्विजय नाथ यादव के साथ ही अनेक शिक्षक और संघ पदाधिकारी खराब मौसम, बरसात के बावजूद उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad