Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दूसरी शादी में रोड़ा बन रहे बाप को कलियुकी बेटे ने मार डाला

दूसरी शादी में रोड़ा बन रहे बाप को कलियुकी बेटे ने मार डाला




बस्ती, 24 जुलाई। दुबौलिया पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को एक अदद आलाकत्ल लाठी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार पुत्र स्व0 बिहारी दुबौलिया थाना क्षेत्रान्तर्गत सांडपुर का रहने वाला है। उसे विशेषरगंज बाज़ार से गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुये ए.एस.पी. ओपी सिंह ने यह जानकारी दी।


क्या है पूरा मामला

12 जुलाई को राहुल पुत्र बिहारी निवासी ग्राम साँड़पुर ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पिताजी बिहारी पुत्र मेहीलाल उम्र करीब 60 वर्ष गल्ला, पर गाँव के ही श्याम सुन्दर सिंह का खेत जोतते बोते थे जिनके खेत में वह झोपड़ी डालकर खेत की रखवाली करते थे। 11 जुलाई की रात में खाना खाकर खेत में सोने के लिए गए थे जिन्हें मेरे बड़े पिताजी 12 जुलाई को सुबह करीब 07ः30 बजे चाय देने गए थे। उन्होंने देखा कि पिताजी झोपड़ी में रखी चारपाई पर मृत पड़े हुए हैं जिनके सिर पर बाईं तरफ चोट लगा हुआ है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो पाया कि पिताजी की मृत्यु हो चुकी है। बगल के गन्ने के खेत में खून गिरा पड़ा हुआ है। मुझे शंका है कि मेरे पिता को गाँव के ही सोमई पुत्र विश्राम द्वारा रंजिशवश हत्या कर दी गयी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। 


अभियुक्त की सुनिये

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि मेरे पिता मुझसे जलन रखते थे क्योकिं मै अपने पिता के साथ उनके खेत में काम करने न जाकर दूसरे किसी के खेत में जाकर काम करता था एवं मेरी पत्नी वर्ष-2020 में छोड़ कर चली गई थी। मैं उनसे मेरी दूसरी शादी करने के लिए कहता था। लेकिन वो मुझे मना कर देते थे। मुझे धीरे-धीरे शराब पीने की आदत लग गई थी। पिताजी रोक-टोक लगाते थे, इसको लेकर हम बाप-बेटे के बीच आये दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। मैंने घटना के रात में भी शराब पी रखी थी, इसको लेकर हम दोनों के मध्य लड़ाई-झगड़ा भी हुआ। जब वह खेत में सोने चले गये तो चुपके से खेत में जाकर उनके ही लाठी से उनके सिर पर मार दिया जिससे वो चोट लगने पर जान बचाने के लिए गन्ने के खेत की तरफ भागे। मुझे आंशका हुई कि अब वो घर जाकर सभी बता देगें, मैंने उनके सिर पर पुनः लाठी से प्रहार कर दिया जिससे उनकी मृतु हो गई। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad