Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रफ्तार गैंग का सरगना धराया, पुलिस ने पैर में मारी गोली

रफ्तार गैंग का सरगना धराया, पुलिस ने पैर में मारी गोली




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। लार थाना क्षेत्र के अमौना के समीप बुधवार की भोर में पुलिस व रफ्तार गैंग के सरगना के बीच मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टर के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति बताई गई है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बुधवार को बताया कि देवरिया जिले के सुरौली थाना के ग्राम उजरा भरौली निवासी नीतेश यादव रफ्तार गैंग का सरगना है। 


इसके खिलाफ सलेमपुर कोतवाली में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई चल रही है। इसकी तलाश पुलिस को कई महीनो से थी। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बुधवार को भोर में एसओजी प्रभारी मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर अपनी टीम के साथ लार पहुंच गए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक लार कपिलदेव चौधरी भी सहजौर चौराहे के समीप आ गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बीच गैंगस्टर पुलिस को देख तेजी से अमौना की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो गैगेसटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें गैंगस्टर के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया। श्री चौधरी ने जानकारी दी कि पुलिस ने उसके पास से एक बाइक और पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया पहुंचाया। जहां उसकी हालत स्थिर है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad