Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

8 जुलाई के हमले में शामिल दो आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार

8 जुलाई के हमले में शामिल दो आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार


नेशनल डेस्कः जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कठुआ से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी 8 जुलाई के आतंकी हमले में शामिल थे। दोनों के जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है। ये दोनों आतंकियों को खाने पीने की चीजों के साथ साथ वाई-फाई मुहैया कराते थे ताकि वह सीमा पार बैठे अपने आकाओं से बात कर सकें। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।  


बता दें कि, 8 जुलाई को कठुआ में हुए आतंकी हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (श्रब्व्) समेत 5 जवान शहीद हुए थे। यह दो महीने में सेना के वाहन पर दूसरा बड़ा आतंकी हमला था। इससे पहले चार मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले को निशाना बनाया गया था, इस हमले में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे जबकि 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। वहीं, भारतीय सेना ने जम्मू संभाग से आतंकवाद को खत्म करने के लिए चार हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। इसमें 500 से अधिक शीर्ष पैरा कमांडो और जंगल युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं। यह सभी सैनिक आतंकियों को ढूंढ कर मार गिराने में लगे हुए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad