Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेप पीड़िता की मौत के बाद मचा कोहराम, पुलिस की लापरवाही से बढ़ रहे अपराध

रेप पीड़िता की मौत के बाद मचा कोहराम, पुलिस की लापरवाही से बढ़ रहे अपराध




यूपी डेस्कः लच्छेदार भाषण से कानून व्यवस्था बेहतर नही होती, इसके लिये जमीनी स्तर पर काम करना पड़ता है। योगी सरकार के भाषणों में जो दिखता है वह जमीन पर बिलकुल नहीं। योगी सरकार में अफसरों की मनमानी से अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन स्वयं योगी को इसका इल्म नही है। ताजा मामला कुशीनगर का है जहां बीते 30 जून को रात के अंधेरे में कुछ दरिंदों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की।


22 दिनों तक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही और आखिरकार 23वें दिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं पीड़िता के मौत के बाद बीते दिन इसका शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस पूरी घटना को लेकर दुष्कर्म पीड़िता की मां और बहन ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि हनुमानगंज थाने की पुलिस ने अगर पहले समय रहते कार्रवाई की होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। दरिंदों के द्वारा पहले भी उसके परिवार को धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस को कई बार आगाह भी किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस इस मामले में एक्टिव नहीं हुई जिसके वजह से आज उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad