Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटे ने मां को पुलिस के सामने जिंदा जलाया

बेटे ने मां को पुलिस के सामने जिंदा जलाया




यूपी डेस्कः यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कहीं कुछ भी हो सकता है। न पुलिस की हनक रही और न कानून का खौफ। हर व्यक्ति खुद फैसला करने पर उतारू है। सरकार अभी भी फर्जी रामराज्य के अहंकार में डूबी है। ताजा मामला अलीगढ़ का है। यहां थाना परिसर में पुलिसवालों की मौजूदगी में बेटे ने मां को जिंदा जला दिया। पुलिस कर्मियों ने मिट्‌टी और कंबल डालकर किसी तरह से महिला को बचाया, लेकिन महिला 80 फीसद झुलस गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला का बेटे से प्रॉपर्टी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। 


इसके बाद मां और बेटे थाने गए थे। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। दरकन नगरिया गांव में पुश्तैनी मकान है। इसमें महिला अपने बेटे के साथ रहती है। एक हिस्से में जेठ का परिवार रहता है। इस मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा था। मकान के जिस हिस्से में मां और उसका बेटा रहता है। उसको खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला और उसका बेटा 10 लाख रुपए चाहते थे। जेठ 5 लाख रुपए देने पर तैयार थे। इस मामले की थाने में कई दिनों से पैरवी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मां और बेटा दोनों थाने पहुंचे थे। उनके मुताबिक, सुनवाई नहीं हो रही थी। पुलिस की मानें तो आरोपी ने अपने परिवार वालों को फंसाने की नीयत से मांग को जिंदा जलाने की कोशिश की। फिलहाल सीसीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad