Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी के उपचुनाव में भी छक्के छुड़ायेगा इण्डिया गठबंधन

यूपी के उपचुनाव में भी छक्के छुड़ायेगा इण्डिया गठबंधन



बस्ती, 13 जुलाई।
7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में कांग्रेस को 4 सीटें मिलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होने कहा मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा चित हो गई है। उसे महज 2 सीटें मिली हैं। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, भाजपा ने 2, आप, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीटों पर जीत दर्ज कराया है। 


जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुये कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की जनता जाग चुकी है, अब भाजपा कुछ भी कर ले, मतदाताओं को गुमराह नही कर पायेगी। उन्होने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी इण्डिया गठबंधन भाजपा के छक्के छुड़ायेगा। जिला महासचिव अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मानित मतदाता बार बार जनादेश से भाजपा को यह संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि नफरत का एजेंडा हाशिये पर रखना होगा, बगैर किसी भेदभाव के देश के विकास का रोडमैप जिस दल के पास होगा वही इस देश पर शासन कर पायेगा। उन्होने कहा अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भाजपा की हार से मतदाताओं ने फिर अपना संदेश दोहराने का प्रयास किया है। लेकिन ऐसा लगता है भाजपा जब तक पुरानी स्थिति में नही लौटेगी नफरत का एजेंडा नही छोड़ेगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad