Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे का संरक्षण जरूरी - सुभाष त्रिपाठी

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे का संरक्षण जरूरी - सुभाष त्रिपाठी



बस्ती, 18 जुलाई।
भारत विकास परिषद मनवर शाखा हरैया के तत्वाधान में बुधवार को कप्तानगंज विकासखण्ड के महादेवरी गांव स्थित माता कात्यायनी मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम भारत विकास परिषद मनवर शाखा के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र त्रिपाठी की अगुवाई में आम, पीपल, अशोक, आंवला, अमरूद सहित बड़ी संख्या में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। 


श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत विकास परिषद के तत्वाधान में पूरे देश की सभी शाखाओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। पृथ्वी को किसी भी प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे का संरक्षण जरूरी है क्योंकि प्रायः देखा जाता है कि देखभाल के अभाव में पौधे सूख जाते हैं। मनवर शाखा के संरक्षक अवधेश त्रिपाठी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष हैं तो पृथ्वी पर जीवन है। 


नए दौर में वृक्षों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। यही कारण है कि मौसम में परिवर्तन आ रहा है। पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर डॉ दीनानाथ पटेल, डॉ हरिओम श्रीवास्तव, धर्मध्वज सिंह, डॉ विकास कान्त पाण्डेय, सन्तोष कुमार शुक्ल, उमेश चंद्र पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, विवेक कान्त पाण्डेय, रवीश कुमार मिश्र, शक्ति शरण उपाध्याय, नटवर सिंह, प्रधान राधेश्याम मणि, आशुतोष शुक्ल, शिव शंकर शुक्ल, जय प्रकाश शुक्ल, शिव प्रसाद शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल, राजाराम विश्वकर्मा, सतीश शुक्ल लायक, लक्ष्मीकांत शर्मा, दुर्गा प्रसाद, तेजस, शिवम, पूर्णिमा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad