पंचायत सचिव का कारनामा,
एक व्यक्ति की दो बार मृत्यु दिखाकर किया फर्जीवाड़ा
बस्ती, 14 सितम्बर। आपने किसी को दो बार मरते हुये नही सुना होगा। पंचायत सचिव ने आरिफ को अभिलेखाों मे दो बार मृतक दिखा दिया। वह अलग अलग तारीखों पर। विकास खण्ड दुबौलिया में परिवार रजिस्टर में फर्जीवाड़ा कर पंचायत सचिव ने एक व्यक्ति की दो बार मृत्यु अंकित कर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया।
शिकायत कर्ता रानीपुर खुर्द निवासी आरिफ ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। परिवार रजिस्टर में दर्ज मृत्यु तिथि में व्हाइटनर लगाकर हेराफेरी की गई है। रानीपुर खुर्द निवासी मुस्तफा अली की मृत्यु 02 जनवरी 2004 को हो गई थी। उनकी मृत्यु परिवार रजिस्टर में दर्ज कर नकल भी जारी की गई थी। आरोप है कि 27 जुलाई 2014 को तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव ने रजिस्टर में व्हाइटनर का प्रयोग कर मृत्यु तिथि को बदलकर 02 फरवरी 2004 कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह हेराफेरी एक खुश्की वसीयत के आधार पर जमीन को हथियाने के लिए गांव के फिरोज द्वारा पंचायत सचिव से मिलीभगत की गई। मृतक के वारिस मोहम्मद आरिफ को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो उन्होंने शासन की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 29 अगस्त 2026 को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था।
आरोप है कि आदेश के बावजूद विकास खण्ड दुबौलिया के संबंधित कर्मचारी मामले को दबाने में जुटे हैं और हीलाहवाली कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में जब खण्ड विकास अधिकारी, दुबौलिया से बात की गई तो उन्होंने अनमने मन से जवाब देते हुए कहा कि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। पीड़ित ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार रजिस्टर में मृत्यु की सही तिथि को बहाल करने की मांग की है।



Post a Comment
0 Comments