Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बेटे की गतिविधियां संदिग्ध, पिता ने किया सम्पत्ति से बेदखल


 

बेटे की गतिविधियां संदिग्ध, पिता ने किया सम्पत्ति से बेदखल
बस्ती, 14 सितम्बर।
लालगंज थाना क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी राम कुमार मिश्रा पुत्र स्व. लालजी मिश्रा ने अपने बेटे नीरज कुमार को अपने चल अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है। शपथ पत्र देकर उन्होने इसकी घोषण की। रामुकमार मिश्रा के अनुसार उनका बेटा नीरज कुमार (उम्र 35 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध हैं। विगत तीन महीनों से उसके बारे मे पूरे परिवार को कोई जानकारी नही है। उसका चाल चलन संदिग्ध है, इसलिये परिवार की आपसी सहमति से हमने उसको सम्पत्ति से बेदखल कर दिया गया है। बेदखली की तारीख या इससे पूर्व अपनी गतिविधियों या किसी भी प्रकार के एग्रीमेन्ट या आर्थिक लेनदेन का जिम्मेदार वह खुद होगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad