Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हत्याकांड का खुलासा: पत्नी से अवैध सम्बन्धों के शक में साथी को मार डाला

हत्याकांड का खुलासा: पत्नी से अवैध सम्बन्धों के शक में साथी को मार डाला




रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) रुधौली पुलिस ने डुमरी पुलिया के नीचे बरामद शव का खुलासा करते हुये 02 अभियुक्तों राम सजीवन पुत्र मोतीलाल व विजय गौड़ पुत्र नरसिंग गौड़ निवासी दानोकुइया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर को महुआर तिराहा से 02 जुलाई को सुबह गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर 01 अदद आलाकत्ल बरामद किया गया।


25 जून को थाना रुधौली पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरी में पुल के के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रुधौली फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। शव का शिनाख्त कराया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम विजय बहादुर पुत्र मुनीराम सा0 दानोकुइया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर है। पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर रुधौली पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि हम दोनों लोग एक साथ अपने गांव दानोकुइंया के रहने वाले पप्पू के गिट्टी मोरंग की दुकान पर काम करते थे। 


अभियुक्त विजय गौड़ से बताया कि मेरी पत्नी के साथ विजय बहादुर का गलत संबध है। बेइज्जती से बचने के लिये हम दोनों नें एक राय होकर विजय बहादुर की हत्या कर देने का सोचा। 24जून को शाम से ही हम तीनों लोग एक साथ अत्यधिक मात्रा में शराब पीना शुरु कियां, रात करीब 10 बजे विजय बहादुर को नशा ज्यादा हो गया। उसके नशे का लाभ लेकर हम दोनों लोगों ने रियाज के दुकान के बगल में सुनसान जगह पर पन्ना रिंच से विजय बहादुर को मारकर हत्या कर दिया, जब इस बात से हम लोग आश्वत हो गये कि विजय बहादुर मर गया है, तब उसके चोट को अपने गमछा से बांध दिये, फिर विजय गौड़ के एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल पर विजय बहादुर के शव को बीच में लादकर डुमरी गांव के बाहर सुनसान पुल के पास छिपा दिया और उसके बाद वापस अपने घर आकर सो गये। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार, हनुमानगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह, वृषकेतु सिंह, सुनील सिंह, शैलेन्द्र दुबे, शशि कुमार सिंह, राजू यादव, राजन गौड़, अंकित राय आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad