Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण




बस्ती, 01 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 51 वे जन्म दिन पर सोमवार को समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सदस्य अमित गोंड द्वारा सड़कों के आस पास गिरे वृक्षों को फिर से संवारने के साथ ही स्टेशन रोड के निकट सड़क के मध्य में नीम, अशोक, बरगद आदि के पौध रोपित किये गये। 


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये अमित गोंड ने कहा कि वे देश के लिये बड़ी उम्मीद हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा के साथ ही पार्टी निरन्तर मजबूत हो रही है। यह सुखद संकेत है। कहा कि विकास के नाम पर पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई होने के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है ऐसे में पर्यावरण संतुलन के लिये युवाओं को आगे आना होगा। पौधरोपण करने वालों में अमित गोंड के साथ मुख्य रूप से एपीएन छात्र संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, नरेन्द्र प्रजापति, रोहित प्रजापति, धर्मपाल कुमार, रमेश आदि शामिल रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad