Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश


बस्ती, 23 जुलाई। जिले के परशुरामपुर पड़री बाबू गांव के एक युवक का सोमवार की दोपहर में बरहपुर गांव में डीजे संचालक के घर में फंदे से लटका शव मिला। पड़री निवासी शिवा उपाध्याय डीजे संचालक बरहपुर निवासी राममिलन के साथ काम करता था। उसके भाई अनुराग ने बताया कि शिवां दोपहर करीब दो बजे राम मिलन ने फोन पर बताया कि 18 वर्षीय भाई शिवा ने उनके मकान के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा लिया है। 


अनुराग ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शिवा को फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य लिए। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शिवा का 26 जून को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ चालान भी किया था। दो दिन पहले शिवा पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगा था जिसको लेकर वह तनाव में था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad