Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धान की रिपोई करने गई दो बहनों की गड्ढे में डूबने से मौत

धान की रिपोई करने गई दो बहनों की गड्ढे में डूबने से मौत



संत कबीरनगर, 24 जुलाई।
मंगलवार को दुधारा थाना क्षेत्र में धान की रोपाई करने गयी दो किशोरियों की पैर फिसल कर गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से गढ्ढे में से दोनों बहनों को ढूंढकर निकाला गया। उन्हे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खटियावां गांव निवासी उर्मिला व प्रमिला पश्चिम दिशा में बड़ी बहन सुशीला के साथ धान की रोपाई करने गयी थी। 


खेत के बगल में बने गढ्ढे और खेत का लेवल एक बराबर था। रोपाई के दौरान उर्मिला का पैर फिसलने के कारण वह गढ्ढे में गिर गयी। उर्मिला को बचाने की कोशिश में प्रमिला का भी पैर फिसल गया। वह भी गड्ढे में गिर गई। इसकी सूचना बड़ी बहन सुशील ने ग्रामीणों को दी। मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण गड्ढे में कूदकर दोनों बहनों की छानबीन करने लगे। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद उर्मिला को ढूंढ निकाला। आनन-फानन में उसे सीएचसी सेमरियावां भेजा गया। जांच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर लगभग एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद जाल लगाकर छोटी बहन प्रमिला को निकाला गया। तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि धान के रोपाई दौरान 2 लड़की गढ्ढे में डूब गयी। जिससे दोनों की मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad