Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पीड़ित परिवार ने डीएम कार्यालय पर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बंचाया

पीड़ित परिवार ने डीएम कार्यालय पर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बंचाया



संत कबीरनगर, 24 जुलाई।
एक महिला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल डालकर अपने परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बंचा लिया। वह चिल्लाती रही कि मुझे इंसाफ नहीं मिल रहा है, सरकार क्या कर रही है। पुलिस ने परेशान परिवार को अपनी हिरासत ले लिया है। उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान करने की कोशिश में जुटी हुई है।


मामला खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के महुई गांव का है, जहां एक माह पूर्व जमीनी विवाद में निजी स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसी मामले को लेकर पत्नी सुमन यादव ने जिला प्रशासन से आरोपियों को भूमाफिया बताते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई व अवैध जमीनों को ध्वस्त एवं खाली कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि जिन आरोपियों ने मेरे पति का हत्या की है, वे लोग काफी दबंग व भूमाफिया व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने दबंगई और सीनाजोरी के बल पर गांव की तमाम जमीनों पर अवैध कब्जा करके अपना मकान आदि बनवा लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad