भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नही – हरीश द्विवेदी
बस्ती, 14 जुलाई। महादेवा और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कुदरहा निजी मैरेज हाल और भाजपा कार्यालय में मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों से आए मतदाताओं का सम्मान किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र पूर्व विधायक रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, अनिल दुबे, पिन्टू तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, अभिषेक कुमार, अरविन्द पाल ने किया। पूर्व सांसद ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ता और मतदाताओ का अभिवादन किया।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य 2027 है, हम सभी को अब उसी ओर देखना है। भाजपा के किसी कार्यकर्ता को हतास नही होना है, भाजपाई कभी हारते नही, हम जीतते है या सीखते है। पूर्व सांसद ने कहा मतदाताओं ने बहुत ही बढ़-चढ़कर भाजपा के सम्मान में वोट किया। सभी मतदाता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संघर्ष एवं कड़े परिश्रम से विगत लोकसभा चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसके साथ ही हर वह मतदाता जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट देकर देश को सशक्त बनाने की दिशा में अपना योगदान दिया है वह अभिनंदन के पात्र है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवम मतदाता बंधुओं का आभार करता हूं जो कि इन्होंने इतनी कठिन परिश्रम से इतनी कड़ी धूप में संगठन को आगे ले जाने की गति दी, सभी को धन्यवाद प्रणाम एवं आभार। इस मौके पर पवन कसौधन, चन्द्र शेखर मुन्ना, राम चरन चौधरी, रोली सिंह, सुमन सिंह, जगदीश शुक्ल, प्रत्युष विक्रम सिंह, दिलीप पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, रवि चन्द्र पाण्डेय, विष्णु शुक्ल, अंकित पाण्डेय, महंत पाल, दुर्गेश अग्रहरी, विवेकानन्द शुक्ल, प्रेम प्रकाश चौधरी, ब्रह्म देव यादव देवा, परमानन्द सिंह, दिलीप भट्ट, इन्द्रजीत चौहान, सर्वजीत भारती, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ममता सिंह, अभिनव उपाध्याय, सुभाष श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल पप्पू आदि मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments