Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली में दो बाइकों की भिड़न्त, ण्क की मौत, तीन घायल

रूधौली में दो बाइकों की भिड़न्त, ण्क की मौत, तीन घायल


रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) रुधौली बखिरा रोड पर मंडी समिति के पास सोमवार कों दो बजे दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गये और एक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास बखिरा की तरफ से बिजहरहुहा के 40 वर्षीय मनोज पुत्र राम सवेरे अपने पांच वर्षीय बेटी जानवी व थाना क्षेत्र के ही टिकरी के 42 वर्षीय रामचरण पुत्र भागीरथी बाइक से रुधौली की तरफ आ रहे थे। 


अभी रघुनाथपुर गांव के पास पहुंचे थे कि रुधौली से बखिरा की तरफ जा रहे सोनहा थाना क्षेत्र के नऊवागाव निवासी 22 वर्षीय विजय पुत्र राम तिलक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में चारों घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हे सीएचसी रुधौली भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने विजय को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि मनोज व रामचरण की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दिया। मृतक विजय अपने तीन भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था जिसकी शादी अप्रैल में हुई थी। मृत्यु की खबर सुन नवविवाहित पत्नी व परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad