Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वृक्षारोपण से रोटरी ने किया नये सत्र का उद्घाटन

वृक्षारोपण से रोटरी ने किया नये सत्र का उद्घाटन



बस्ती, 07 जुलाई।
रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन ने रोटरी सत्र 2024 .25 की शुरुआत वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्यक्रम के से किया। विषय पर प्रकाश डालते हुए पूर्व अध्यक्ष क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा हम अपनी अगली पीढ़ी को सुरक्षित जीवन का उपहार देते है साथ ही पर्यावरण संतुलन में हम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं।


वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष रो जगदीश्वर प्रसाद सिंह ओम जी के मरवाटिया स्थित आवासीय परिसर में क्लब सदस्यों के द्वारा किया गया जहां आम लीची, बेल, आंवला के कुल बीस पौधे लगाए गए। इस अवसर ओम जी ने कहा कि उनका परिसर विभिन्न प्रकार के पुष्प और फलो से आच्छादित है। आज रोटेरियन साथियों ने वृक्षारोपण के संकल्प से इसे जोड़ा है। अध्यक्ष अभितेष श्रीवास्तव एवं सचिव विवेक वर्मा ने बताया कि पूरे सत्र में रोटरी मंडल के दिशा निर्देशों के अनुसार मानवता एवम सहचर्य के कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर रो प्रमोद गाडिया, राजन गुप्ता, अरुण भनिरामका, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह, मयंक श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, आशीष श्रीवास्तव, डॉक्टर एस के त्रिपाठी, डॉक्टर पंकज सिंह, कौशल त्रिपाठी, संयम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad