Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कंटेनर ने मारा ठोकर, एक की मौत, सात घायल

कंटेनर ने मारा ठोकर, एक की मौत, सात घायल



बस्ती, 26 जुलाई। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे में ओबरब्रिज पर कंटेनर ने पिकप में पीछे से ठोकर मार दिया जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया पहुंचाया गया। हालत गम्भीर होने के कारण दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार पिकप संख्या यूपी 51 टी 3301 पर सवार होकर टोलप्लाजा चौकड़ी में काम करने वाले 14 लोग छावनी की तरफ जा रहे थे। कस्बे में ओबरब्रिज पर पीछे से मिल्क कंटेनर संख्या बीआर 09 जीबी 7727 ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से पिकप पर सवार 40 वर्षीय डी. के. सिंह निवासी मधेपुरा बिहार के मौके पर मौत हो गयी जबकि अमित कुमार, कन्हैया कुमार पुत्र जोगी महतों, रामदेव पुत्र दशरथ, पप्पू कुमार पुत्र रंजीत मंडल, सुनील कुमार निवासी मधेपुरा विहार, अजय प्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी फतेहपुर महुआ जनपद फतेहपुर तथा अजीत कुमार निवासी आलमनगर जिला मधेपुरा बिहार घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। अमित व कन्हैया की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक समेत कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad