Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी मायके गई थी, पति ने जान दे दिया

पत्नी मायके गई थी, पति ने जान दे दिया



बस्ती, 26 जुलाई।
कलवारी थाना क्षेत्र में 44 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की लाश कई दिनों से कमरे में लटकी हुई थी, घर से बदबू फैलनी शुरू शुरू हुई तो पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि बैडारी एहतमाली निवासी प्रभु नाथ पासवान पुत्र धर्मराज पासवान की लाश कैलाश काली मंदिर के पास उनके घर के अंदर फंदे से लटकती मिली है। 


पड़ोसियों ने बताया कि प्रभु नाथ गुजरात के सूरत में मजदूरी का काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव आया था। लोगों ने बताया कि प्रभु नाथ रोज शाम को दारू पीकर मोहल्ले वालों को गालियां दिया करता था। मोहल्ले के लोग उससे काफी परेशान थे। उसकी गाली-गलौज से नाराज होकर उसकी पत्नी तीन दिन पहले अपने मायके चली गई थी। उसके बाद से ही से प्रभु नाथ दिखाई नहीं दे रहा था। प्रभुनाथ के दो बेटियां और दो बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है। थाना प्रभारी कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad