Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली



यूपी डेस्कः हरदोई में गैंगरेप के बाद हाईस्कूल की छात्रा की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नही दरिंदों ने लड़की को खूब पीटा और दोनों आंखें फोड़ दी। क्योंकि उसने उन्हें पहचान लिया था। लड़की खेत गई थी, तभी आरोपियों ने उसे दबोच लिया था। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


दूसरा आरोपी को गुरुवार सुबह एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर पकड़ा। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल है। पूरा मामला सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 29 जुलाई यानी सोमवार को गांव की 15 साल की लड़की का शव झाड़ियों में शव मिला। वह प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, बेटी सोमवार शाम खेत की ओर गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। परिवार ने बताया कि पहले ध्यान नहीं दिया, लगा शायद अपनी सहेलियों के साथ कहीं घूमने निकल गई होगी, लेकिन काफी देर बाद भी जब वह नहीं आई तो हमें चिंता होने लगी। गांव वालों के साथ उसे तलाश करना शुरू कर दिया।


इसी बीच घर से 300 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ी मिली। पास ही उसके कपड़े और चप्पलें भी पड़ी थीं। लड़की खून से लथपथ थी। उसकी दोनों आंखें फूटीं हुई थी। होंठ पर भी गहरे जख्म थे। परिजन उसे वहां से उठाकर घर लेकर आ गए। गांव के एक डॉक्टर ने देखा तो वह मर चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होने बताया- सोमवार रात करीब 8ः 20 पर पुलिस को घटना की सूचना मिली। घर के पास में ही बॉडी मिली है। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। जांच की गई। 3 टीम इस घटना के खुलासे के लिए लगाई गई थीं। 


मामले में गांव के ही रहने वाले विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। विपिन ने पुलिस को बताया- चारा काटते समय किशोरी को दबोच लिया था। बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी हमें पहचानती थी। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इसी पर मैंने और दोस्त ने लड़की के हाथ पैर पकड़ कर उसकी आंखों को फोड़ा। इसके बाद उसका गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। गैंगरेप का मुख्य आरोपी सोनू फरार था। देर रात पता चला कि सोनू सेमरा गांव के पास है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग की तो वह भागने लग गया। पुलिस की एक गोली सोनू के दाहिने पैर में लगी। एनकाउंटर में कांस्टेबल हरिश्याम भी घायल हो गए। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad