Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नीलगाय से टकराया बाइकसवार युवक, मौत

नीलगाय से टकराया बाइकसवार युवक, मौत




बस्ती, 01 अगस्त। दुबौला-गनेशपुर मार्ग पर बुधवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक, व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव के व्यापारी नेता जयेश सिंह मुन्ना का मालवीय रोड पर गेस्ट हाउस है। 


उनके 23 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह दुबौला में बाइक का सर्विस सेंटर चलाते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे बाइक से बस्ती जा रहे थे। दुबौला चौराहे से आगे बढ़ने पर अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे बाइक और नीलगाय में टक्कर हो गई। चालक अनुज कुमार सिंह दूर जाकर गिर गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दुबौला राकेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad