Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मजदूर ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला

मजदूर ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला



बस्ती, 01 अगस्त।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बस्ती रेलवे माल गोदाम पर बिहार जिला बेतिया पश्चिम चंपारण थाना योगा पट्टी के रहने वाले एक मजदूर ने माल गोदाम के टीनशेड में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। नंदलाल यादव पुत्र स्वर्गीय सुब्बन यादव ने लिखित तहरीर दिया कि हम लगभग 7 माह से रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर काम करते हैं।

मेरे साथ गांव के ही 10 मजदूर काम करते हैं। हम लोग सुबह 9ः00 बजे काम पर चले गए रात्रि में हम लोग काम से आए तो देखा कि मेरे गांव के मजदूर विकास यादव उम्र लगभग 25 वर्ष कमरे के टीन शेड से गमछे के सहारे लट रहा है। कन्हैया यादव, प्रकाश यादव के सहयोग से उसे उतारा नीचे गया परंतु उसकी मृत्यु हो चुकी थी, जिसकी लिखित सूचना हमने थाने पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस फोर्स पहुंच गई साथ-साथ फारेसिक टीम के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad