Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत

गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत


नेशनल डेस्कः हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना ग्रामीण इलाके में दरिंदगी का शिकार 42 माह की मासूम बच्ची ने आखिरकार 9 दिनों बाद रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। बच्ची को उसके पिता के ही जानने वाले 2 युवकों ने 29 जून की आधी रात को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। भोर में बच्ची खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिली थी। 


पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बच्ची का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा था। बच्ची के माता-पिता ने बताया था कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। डेढ़ 2 माह पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे। यहां एक जमींदार के खेत में वह रह रहे हैं। 29 जून शनिवार रात को उनकी जान पहचान के 3 युवक उनके घर आए थे। वह भी आसपास के गांवों के खेतों में मजदूरी करते हैं। रात को वे वापस चले गए और परिवार सो गया।


पिता ने बताया कि आधी रात को 3 बजे वह उठा तो देखा कि बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया और खेत मालिक को भी सूचित किया। सभी ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पर लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची ने बताया कि युवकों ने उसके साथ हैवानियत की है। इसके बाद परिजन अल सुबह करीब 4-5 बजे बच्ची को एम्बुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल ले आए। वहां पुलिस को भी सूचित किया गया। 


बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया गया। खेत मालकिन ने बताया कि आरोपी इन्हीं की तरह खेतों में काम करते हैं। एक बार तो आरोपी चले गए थे। जब परिवार के लोग सो गए तो पीछे से ही वह बच्ची को उठा ले गए। टोहाना सदर थाना के एसएचओ देवीलाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष खेतों में धान लगाने के लिए काम करते हैं। उनके खेत मकान में मुकेश, सतीश और शंभू नामक 3 लोग आए थे। जहां उन्होंने शराब व मीट आदि की पार्टी की। बाद में शंभू वहां से चला गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद में बाकी दोनों द्वारा बच्ची को उठाकर गलत काम करने की बात सामने आई थी। दोनों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad