Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बजट को लेकर भ्रम फैला रहा है विपक्ष- अनिल राजभर

बजट को लेकर भ्रम फैला रहा है विपक्ष- अनिल राजभर




बस्ती, 29 जुलाई। भाजपा के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2024 को लेकर जनसमर्थन के लिए आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर ने कहा कि बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। 


युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी-एसटी को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का बजट है। बताते चले की बस्ती में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ केन्द्रीय बजट पर प्रेस वार्ता किया। उसके बाद भाजपा कार्यालय पहुँच कर प्रस्तावित केन्द्रीय बजट पर गोष्ठी को सम्बोधित किया। 253 लोगो ने बजट अभिनन्दन प्रस्ताव पर सहमती व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, राजेंद्र गौड़, चन्द्र शेखर मुन्ना, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, शिव पूजन राजभर ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किये।


मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नये अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी। कैबिनेट मन्त्री ने कहा कि छोटे व्यापारियों की बात रखी गयी है। सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के व्यापारियों का भारत की प्रगति में विशेष योगदान रहा है। बजट को भेदभावपूर्ण बताकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक प्रतिक्रिया देने के जगह अपनी राजनैतिक हार की कुंठा को निकालने में लगा है। भाजपा के हर अच्छे कार्य को रोकना, टोकना, अटकाना और लटकाना चाहता है। देश और जनता द्वारा दिए जनादेश को बार बार अपमानित करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।


संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि इस बजट में नये रोजगार और स्वरोजगार अवसरों की अपार सम्भावनाये है। लोक कल्याणकारी बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होगा और विकसित भारत की एक ठोस नीव रखेगा। साथ ही साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ता इस लोक कल्याणकारी बजट की चर्चा जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करे। इस मौके पर सुखराम गौड़, राना दिनेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, आत्मा प्रसाद पाठक, श्रीश पाण्डेय, शैलेन्द्र दुबे, अभिनव उपाध्याय, राधेश्याम कमलापुरी, गजेन्द्र सिंह, नितेश शर्मा, अरविन्द श्रीवास्तव, सुनील सिंह, अमित शुक्ल, चन्द्र मणि पाण्डेय सुदामा, अश्वनी उपाध्याय, अनुपम पाण्डेय, कुमकुम भारती, ध्रुव नारायण सिंह, विनय मिश्र, आकाश कसौधन, चंद्रभान गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad