Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उर्दू सिखाने के बहाने गन्दी फिल्में दिखता था मौलबी, 5 बच्चियां हुईं हवस का शिकार

उर्दू सिखाने के बहाने गन्दी फिल्में दिखता था मौलबी, 5 बच्चियां हुईं हवस का शिकार 

Maulbi used to watch dirty movies on the pretext of teaching Urdu, 5 girls became victims of lust




उत्तराखंड डेस्कः मासूम बच्चियों और महिलाओं संग बलात्कार की घटनायें देशभर में रिकार्ड बना रही हैं। ताजा मामला उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय का है। यहां एक मौलबी मदरसे में छोटी बच्चियों को उर्दू सिखने के बहाने उन्हे गंदी फिल्में दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। उसने कई नाबालिक बच्चियों को पॉर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ दो महीने तक शारीरिक शोषण किया। 


विगत 17 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में सूचना दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मदरसे के मौलवी द्वारा पांच बच्चियों को डरा धमका कर 2 महीने तक उनके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि मूल रूप से शाहाबाद पीलीभीत का रहने वाला मौलवी 2 महीने पूर्व ही बच्चों को उर्दू सिखाने क्षेत्र में पहुंचा था। मौलवी बच्चियों धमकी देता था कि किसी से कुछ बताया तो जादू से जिन्न निकालकर उनके परिजनों को जान से मार दगे। पॉर्न वीडियो दिखाने के बाद ऐसी कमरे में नाबालिक बच्चियों के साथ आरोपी मौलवी बलात्कार करता था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बच्चियों का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं जिसमें मौलवी द्वारा उनके साथ बलात्कार किए जाने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad