Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दूध लेने गई बच्ची संग हैवानियत, आरोपी को पब्लिक ने पीटा

दूध लेने गई बच्ची संग हैवानियत, आरोपी को पब्लिक ने पीटा 

The girl who went to get milk was brutally treated, the accused was beaten by the public



देवरिया, उ.प्र. (ओपी श्रीवास्तव)
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की चीखने की आवाज पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ पिटाई की और पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। 


घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव का माहौल है। सदर विधायक डॉ शलभमणि त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर के रामनाथ मोहल्ले में किराए पर कमरा लिया है। रविवार की सुबह उनकी सात 7 की बच्ची मोहल्ले में ही एक जनरल स्टोर से दूध का पैकेट लेने गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान दुकान पर मौजूद युवक ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। बच्ची के चीखने की आवाज पर आसपास के लोग की भीड़ जमा हो गई। परिजन और आसपास के लोग आरोपी की पिटाई करते हुए हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को लेकर कोतवाली चली गई। बच्ची को वन स्टाप सेंटर पर भेज दिया गया है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ संजीव रेड्डी और कोतवाल दिलीप सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad