फरार रेपिस्ट से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली
Police encounter with absconding rapist, police shot him in the leg.
रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय वह धक्का देकर वह फरार हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी की खोजबीन के लिए 3 टीमें बनायी गई थी। रात्रि में ही कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनू घाट क्षेत्र में खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। श्री चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ईलाज हेतु भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments