Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा 

Mother's condition deteriorated after injection, family members created ruckus after death



बस्ती, 27 अगस्त।
पीएचसी बनकटी में प्रसूता के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। प्रसव के बाद रक्तस्राव होने पर परिजन अस्पताल लेकर आए थे। आरोप है कि मरीज को ओवरडोज इंजेक्शन दे दिया गया, इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन शव लेकर वापस बनकटी अस्पताल आए और धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।


मरीज को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी स्व. इंद्रजीत उर्फ लहुरी की बेटी सुमन (27) की शादी संतकबीरनगर जिले के दुधारा के पस्टोरवा में हीरालाल से हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुमन दूसरे बच्चे की डिलीवरी के लिए मायके आई थी। शनिवार को शाम सुमन ने मायके में ही घर पर एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद रक्तस्राव होने लगा। सुमन के भाई सर्वेश कन्नौजिया ने आशा के कहने पर पीएचसी बनकटी पहुंचाया। जहां जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तस्राव रोकने के लिए तीन इंजेक्शन लगाया। 


भाई सर्वेश ने बताया कि इंजेक्शन के बाद सुमन की हालत और भी खराब हो गई। इंजेक्शन के बाद प्रसूता को झटके आने लगे और मुंह से झांग निकलने लगा। स्थित गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता की मौत हो गई। उसके बाद अस्पताल परिसर में ही शव रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया। तीन घंटे तक परिजन पीएचसी पर हंगामा करते रहे। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ पहुंचे। उनके समझाने पर मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad